पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर ने बाइक सवार को कुचला, हंगामे के बीच ग्रामीणों ने लगाया जाम

डंपर ने बाइक सवार को कुचला, हंगामे के बीच ग्रामीणों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सराड़ा डीएसपी के सामने रोष जताते ग्रामीण। नीचे ट्रोले के टायर के नीचे फंसी बाइक।)
उदयपुर. जावरमाइंस थाने के पास तावड़ गेट के नजदीक मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। पहले माइंस के ठेकेदार और फिर डंपर चालक से आर्थिक सहायता की मांग ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। डंपर मालिक के मौके पर आने के बाद माइंस व डंपर चालक ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया तो रात करीब साढ़े 10 बजे परिजन शांत हुए। मृतक नेवातलाई निवासी गोविंद (30) पुत्र भीमा मीणा था, जो माइंस में ठेकेदारी श्रमिक था और खदान में काम करने के लिए जा रहा था। डंपर माइंस से अयस्क भरकर आ रहा था, जो बेकाबू होकर गलत साइड से सड़क किनारे उतर गया। गोविंद का सिर हेलमेट में पिचक गया।
गांव वाले बोले-खराब सड़क से हुआ हादसा
एएसआई रमेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे में डम्पर के नीचे फंसे शव व बाइक को निकाला जा सका। इसी बीच सूचना पर परिजन भी आ गए। आक्रोशित भीड़ ने देर शाम तक शव को नहीं उठाने दिया। विरोध दर्ज करा रहे ग्रामीण खस्ताहाल सड़क को हादसे का कारण बता रहे थे। परिजनों के लिए आर्थिक सहायता को लेकर निर्णय नहीं हो पाया। ग्रामीण डंपर मालिक, जिंक प्रबंधन और ठेकेदार से यह मांग कर रहे थे, लेकिन रकम को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।
सूचना पर सराड़ा उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल डामोर, टीडी, भालड़िया, नेवातलाई, सिंघटवाड़ा आदि पंचायतों के सरपंच, डीएसपी अशोक कुमार मीणा सहित सराड़ा, परसाद और टीडी थाना एसएचओ भी मय जाप्ता पहुंच गए। अधिकारियों ने देर शाम तक लोगों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। नतीजतन रात तक शव को मौके से नहीं उठाया जा सका।