पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. धर्म गुरु डॉ. बुरहानुद्दीन शांतिदूत थे। उन्होंने वतन से मोहब्बत का जो संदेश दिया, हमेशा याद रहेगा। ऐसी शख्सियतें दुनिया से कभी जाती नहीं, वे दुनिया को आशीर्वाद देती रहती हैं। वे कुदरत की तरह रहमतें बांटते गए। धर्म गुरु कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं। अमन-चैन के लिए काम करने वाले कभी भूले नहीं जा सकते।
ये विचार शहर के विभिन्न समाज, संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए। वे दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए खारोल कॉलोनी स्थित बुरहानी मस्जिद में जुटे थे। गुरुवार शाम 4 बजे यहां आयोजित सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में समाजों, संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महिलाओं की भी मौजूदगी रही। सभा की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई।
शेख शब्बीर हुसैन और डॉ. बी. मूमिन ने सैयदना डॉ. बुरहानुद्दीन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. प्रवीण दक, पंकज शर्मा, सिंधी समाज से प्रभु दास पाहुजा, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, मेयर रजनी डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुविवि क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष प्रो. दरियावसिंह चूंडावत, भारत विकास परिषद के डॉ. एम.जी. वाष्र्णेय, शिवराज सिंह धाबाई, पार्षद पारस सिंघवी ने विचार रखे। अंत में आमिल मुस्तफा भाई मोइयदी ने विचार रखे।
ये भी रहे मौजूद
कांग्रेस शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, उदयपुर सेवा समिति के गणेश डागलिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव वीरेंद्र वैष्णव, महावीर युवा मंच संस्थान के राजकुमार फत्तावत, दिलीप सुराणा, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के किरण चंद लसोड़, रोटरी क्लब से सुशील बांठिया, मार्बल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम अग्रवाल, पार्षद विजय आहुजा, मोहम्मद अयूब, जयप्रकाश निमावत, सिंधी समाज से राजेश चुघ, नरेश राजानी, रोशन लाल जैन, धीरेंद्र सचान, मांगी लाल हाथी, मुस्लिम समुदाय से मोहम्मद युनूस शेख, मोहम्मद सईद छीपा, मोहम्मद युसुफ खान, चंदा सुहालका, बोहरा समुदाय के अब्बासभाई बुरहानी, शेख इमदाद हुसैन, अली कौसर, जोयब भाई।
इन्होंने संदेश से प्रकट किया शोक : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया के संदेश पढ़कर सुनाए गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, सांसद रघुवीर मीणा के अलावा खटीक समाज, नगर माहेश्वरी सभा, भामाशाह सिंधी बाजार, युवा सिंधी समाज, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, आईसीआईसीआई बैंक, शांति पीठ, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, एडवेंट फाउंडेशन, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, भाजपा राणा प्रताप मंडल, अमर शहीद प्रताप समारोह समिति, भावसार संघ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रेडक्रॉस सोसायटी, झूलेलाल सेवा समिति, महावीर इंटरनेशनल, नारायण सेवा संस्थान, महावीर विकलांग सहायता समिति, अणुव्रत समिति, महिला व बाल विकास समिति, बोलिया विकास संस्थान, भाजपा महिला मोर्चा, देवी अन्नपूर्णा संस्थान, भींडर मित्र मंडल, इंटरनेशनल स्कूल के जी.डी. गोयनका, आदिगौड़ ब्राह्मण समाज आदि की ओर से शोक संदेश पहुंचे।
फोटो- खारोल कॉलोनी स्थित मस्जिद में श्रद्धांजलि सभा में मौजूद विभिन्न समाज, संगठनों के प्रतिनिधि।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.