पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Military Complete Their Practice For Republic Day Udaipur Rajasthan

पाकिस्तानी बंकरों को धवस्त कर सेना ने किया परचम लहराने का अभ्यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. गणतंत्र दिवस के समारोह में पहली बार 'हमले की कार्रवाई 'का प्रदर्शन होगा। ग्रुप कमांडिंग ऑफिसर (एनसीसी मुख्यालय उदयपुर) एम.एस. राठौड़ एवं कमांडिंग ऑफिसर (10 राज बटालियन) कर्नल लखविन्दर सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स इसका प्रदर्शन करेंगे।

गुरुवार को पूर्वाभ्यास के दौरान भारतीय सेना की टुकड़ी ने पाकिस्तान के बंकर ध्वस्त करते हुए भारतीय परचम फहराने का अभ्यास किया। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि यह कार्यक्रम उदयपुर के महाराणा भूपाल मैदान पर पहली बार आयोजित हो रहा है, जो दर्शकों के लिए विशेष रोचक कार्यक्रम के रूप में शामिल है। वहीं सेना की ओर से शस्त्र प्रदर्शन का कार्यक्रम भी यहां पहली बार शामिल हो रहा है।

शहर में भी निकलेगी झांकियां :समारोह के दौरान शहर के बीच निकाली जाने वाली करीब तीन दर्जन से अधिक झांकियां भण्डारी दर्शक मंडप से गुरू गोविंद सिंह स्कूल द्वार से चेटक सर्किल होते हुए कोर्ट चौराहा से देहलीगेट, सूरजपोल, पटेल सर्किल, पारस होते हुए हिरण मगरी सेक्टर 6, सेवाश्रम, आयड़ से मीरा कन्या महाविद्यालय पहुंचकर सम्पन्न होगी। झांकी भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।

आगे की स्लाइड्स में सेना द्वारा अभ्यास करते तस्वीरें...