पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modern Weapon Given To Police Stations Udaipur Rajasthan

कोटड़ा सर्कल के थानों को मिले आधुनिक हथियार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटड़ा. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटड़ा सर्कल के थानों को नई तकनीक के हथियार दिए गए हैं। थानों पर मंगलवार को हथियार पहुंचाने के साथ ही पुराने हथियार उदयपुर ले आए गए। सर्किल के मांडवा, बेकरिया, पानरवा थानों को नई तकनीक की शॉर्ट व लोंग रेंज मशीन (एसएलआर) राइफलें दी गई है। कोटड़ा थाने को दस एसएलआर सहित दो रिवॉल्वर, पिस्टल एवं लेटेस्ट माउजर दी गई है। कोटड़ा के अलावा मांडवा, बेकरिया व पानरवा को भी लेटेस्ट तकनीक की राइफलें मिली हैं। इससे पहले थानों पर थ्री नॉट थ्री राइफलें उपयोग में ली जा रही थी। उदयपुर से आए इन नए हथियारों व कारतूसों को थानाधिकारी दलपत सिंह, एएसआई नारायण सिंह, हैड वालीराम कांस्टेबल राजेंद्रसिंह आदि ने चैक कर चार्ज में लिया।

हथियारों की जरूरत क्यों : कोटड़ा सर्कल के थाना क्षेत्रों में कई बार पुलिस पर हमले हो चुके हैं। एक दो बार पुलिस को वहां से भागना भी पड़ा। इस क्षेत्र के रास्तों से तस्करी भी होती है और तस्करों द्वारा पुलिस पर हमले की आशंका रहती है।

क्या फर्क है नए और पुराने हथियारों में
क्षेत्र में पहले थ्री नॉट थ्री राइफल काम में ली जाती थी। इसके मुकाबले नई एसएलआर राइफल का वजन कम होने के अलावा राउंड भी ज्यादा हैं। थ्री नॉट थ्री का वजन 12 किलो होता था। एसएलआर का वजन सात किलो है। एसएलआर की नाल पतली तथा लंबाई छोटी होने से निशाना आसान हो जाता है।
कोटड़ा. थाने में आधुनिक हथियार सौंपते हुए पुलिसकर्मी, पुराने हथियार को उदयपुर लाने के लिए इकट्ठा करते हुए जवान।