(फ्रांस की सोनिया ने उदयपुर आने के बाद यहीं शादी रचाई।)
उदयपुर. दुनिया के सबसे ज्यादा पर्यटक फ्रांस घूमने जाते हैं जबकि उस देश के सबसे ज्यादा लेकसिटी की
खूबसूरती को देखने यहां आते हैं। साल 2011 में शकीरा जब उदयपुर आईं तो उन्होंने उदयपुर से अपने प्रेम को आई लव यू उदयपुर कह कर जताया। युनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार 2012 में 8 करोड़ 30 लाख टूरिस्ट फ्रांस गए थे। वर्ष 2013 में फ्रांस से 26,725 पर्यटक यहां आए। ये आंकड़ा यहां आने वाले टॉप फाइव देशों के टूरिस्टों में पहले नंबर पर है। सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने वाले देशों में दूसरे नंबर पर अमेरिका और पांचवें पर इटली है। इत्तेफाक ही है कि टॉप फाइव फोरेनर टूरिस्ट कंट्री में उदयपुर में दूसरे नंबर पर अमेरिका, पांचवें पर इटली है।
पढ़िए, लेकसिटी आने वाले टॉप फाइव देशों के पर्यटकों का हमारे शहर को लेकर विजन
संस्कृति : कल्चर इतना पसंद आया कि यहीं शादी कर ली
सोनिया, फ्रांस
मैं बीस साल पहले यहां घूमने आई थी। यहां की कला व संस्कृति को नजदीकी से जाना है। यहां पौराणिक शैलियों पर आधारित पेंटिंग भी बनाना सीखा। यहां के लोग इतने पसंद आए कि मैंने यहीं पर शादी की। मैं उदयपुर व कुछ समय फ्रांस बिताती हूं।
विजन
उत्सवों का प्रचार प्रसार दूसरे देशों में भी हो, जिससे पर्यटक तभी आएं।
दिग्गजों के टॉप 5 कमेंट
2012 : प्रताप जयंती पर
नरेन्द्र मोदी- उदयपुर से ऐतिहासिक रिश्ता
2008 : उदयपुर में
2011 : उदयपुर में
अब्दुल कलाम- उदयपुर इज बेस्ट सिटी
2011 : उदयपुर में
शकीरा- आई लव यू उदयपुर
2012 : उदयपुर में
ब्रेट ली- वाउ इट्स ए ग्रेट, सच ए ब्यूटीफुल
यहां आने वाले टॉप 5 देशों के पर्यटक
| फ्रांस |
26725 |
| यूएसए |
19180 |
| यूके |
16587 |
| जर्मनी |
14719 |
| इटली |
9717 |
स्रोत : पर्यटन विभाग, वर्ष 2013
सिर्फ यहीं
विश्व
> आहड़ की ताम्र कालीन सभ्यता।
> खिरनी की लकड़ी के बने खिलौने।
> मीनाकारी कला व व्हाइट मेटल।
> पेंटिग्स में पिछवाई शैली।
एशिया
> दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद।
> सबसे बड़ा रेलवे ट्रेनिंग स्कूल।
> कारों की संख्या में घनत्व के आधार पर पहले स्थान पर।
> आबादी क्षेत्र के बीच सबसे बड़ा उद्यान गुलाब बाग।
देश/प्रदेश
सबसे बड़ी दूरबीन हाल ही में सोलर ऑब्जरवेटरी में स्थापित।
प्रताप की सबसे बड़ी 57 फीट की मूर्ति।
प्रदेश में विदेशी पर्यटकों में दूसरा नंबर ।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे ही अन्य लोगों की कहानियां जो विदेश से उदयपुर आकर बस गए