पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शारदीय नवरात्रि : होंगे अनुष्ठान, घट स्थापना के साथ नवाह्न पूजा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. शारदीय नवरात्रि पर गुरुवार को शक्तिपीठों के साथ घर-घर घट स्थापना होगी। मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया। शहर के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों पर नवाह्न अनुष्ठानों की तैयारियां हो चुकी हैं। सभी प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शनों की भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
रात 10 बजे तक हो सकेंगे गरबा
शहर के लगभग सभी गली-मोहल्लों में गरबा पांडाल सज चुके हैं। सभी स्थानों पर शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की स्थापना के साथ गरबा की धूम शुरू होगी। ये आयोजन रात 10 बजे तक हो सकेंगे।
आज कहां क्या आयोजन
बेदला माता- सुबह व शाम को 8 बजे आरती होगी। दर्शन सुबह 7 से रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। इस बीच पूजा पाठ, आरती, हवन, प्रसादी आदि आयोजन होंगे।
बा माता- बुधवार रात पाती ओरी गई। सुबह 4 बजे घट स्थापना होगी। सुबह 4.30 से दोपहर 1 और दोपहर 2.30 से रात 11 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।
नीमज माता मंदिर- सुबह 4 से रात 11 बजे तक दर्शन खुले रहेंगे। आरती सुबह 5.30 व शाम 7.15 बजे होगी। विशेष पूजा अनुष्ठान, हवन व शृंगार होगा।
करणी माता मंदिर- मंदिर सुबह 6 से रात 10 बजे तक दर्शन होंगे। सुबह 9 व शाम 7 बजे आरती होगी। यहां 27 सितंबर व 2 अक्टूबर को विशेष भजन-कीर्तन होंगे।
चामुंडा माता मंदिर- सुबह 6 से 11 व शाम को 5 से 9 बजे तक दर्शन खुलेंगे। सुबह पूजा होगी तथा शाम को 7 बजे आरती होगी। भजन कीर्तन, हवन आदि आयोजन होंगे।