उदयपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय, अजमेर की लिपिक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले के तार उदयपुर से भी जुड़े हुए लगते हैं। गुरुवार को भूपालपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में उदयपुर के एक वकील विनोद पाठक को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पाठक से परीक्षा से जुड़ी कुछ पर्चियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों में परीक्षा में चयन वाले रोलनंबर और लेन-देन का ब्योरा है। पुलिस ने पाठक से देर रात तक पूछताछ की। गौरतलब है कि इस मामले का पिछले दिनों एसीबी ने खुलासा किया था।