पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12वीं-विज्ञान में बेटियों ने बाजी मारी 71.7 फीसदी रहा उदयपुर का परिणाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकंडरी परीक्षा 2013 में छात्राएं फिर आगे रही। उदयपुर जिले में उत्तीर्ण छात्राओं का प्रतिशत 77.72 रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 68.63 रहा। गुरुवार को बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में उदयपुर जिले का नतीजा प्रतिशत 71.70 रहा।
बोर्ड के अनुसार उदयपुर में तीन हजार 866 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें दो हजार 560 छात्र और एक हजार 360 छात्राएं थीं। प्रथम श्रेणी में 943, द्वितीय 809 और तृतीय श्रेणी में 3 छात्र रहे। एक हजार 15 उत्तीर्ण छात्राओं में 704 प्रथम और तीन हजार 11 द्वितीय
राज्य मेरिट में संभाग से कोईनहीं
उदयपुर संभाग से इस बार भी कोई विद्यार्थी राज्य मेरिट में स्थान नहीं बना पाया। उल्लेखनीय है कि स्टेट मेरिट में 2009-10 में राजसमंद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारिया की हिना मूंदड़ा ने तीसरा और वहीं के धनराज पूर्बिया ने नौवां स्थान पाया था।
उदयपुर जिले की योग्यता सूची : (बारहवीं विज्ञान संकाय)