पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) द्वारा खेल गांव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान का काम अब तक शुरू नहीं करने पर यूआईटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद भी यदि आरसीए काम शुरू नहीं करता है तो जमीन आबंटन को निरस्त करने की बात कही है। कटारिया ने शहरी विकास को लेकर शनिवार को यूआईटी सभागार में बैठक के दौरान यह निर्देश देते हुए यूआईटी को अपने स्तर पर काम करने के लिए पाबंद किया।
उन्होंने विभूति पार्क में प्रतिमाएं लगाने, उदयसागर पाल के विकास, सड़क मरम्मत तथा गौरव पथ की स्थिति पर भी असंतोष व्यक्त किया। बैठक में यूआईटी चेयरमैन आशुतोष पेडणेकर, सचिव डॉ. आर.पी. शर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक सतीश श्रीमाली, एसई अनिल नेपालिया, एक्सईएन अनित माथुर, संजीव शर्मा, मेयर रजनी डांगी, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत व पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत चीफ इंजीनियर जीएस टांक मौजूद थे।
1 खेल गांव में क्रिकेट मैदान?
स्थिति : यूआईटी व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य सितंबर 2010 में करार हुआ था। अनुबंध के तहत आरसीए को 9.67 हैक्टेयर जमीन आवंटित हुई थी। आरसीए ने पांच करोड़ रुपए में से अब तक चार करोड़ का भुगतान कर दिया है। आरसीए की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाने से अग्रिम कार्रवाई अटकी है। अब पदाधिकारी कह रहे हैं कि यह रकम कार्यकारिणी बनने के बाद दे दी जाएगी।
2 विभूति पार्क में क्यों नहीं लगी प्रतिमाएं?
स्थिति : फतहसागर पाल के सामने विकसित किए गए विभूति पार्क के यहां मेवाड़ की विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई जानी थीं। इसे लेकर भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में यूआईटी ट्रस्ट में इसका निर्णय भी हो चुका है। इसके बावजूद यह काम अब तक काम नहीं हुआ। शहरवासियों को भी इसका इंतजार है।
3 उदयसागर की पाल का विकास क्यों नहीं?
स्थिति : उदयसागर के पाल के विकास के लिए उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में योजना बनाई थी। एस्टीमेट भी बन गया तथा उससे संबंधित एक्शन प्लान भी था। बावजूद इसके भी काम नहीं हुआ।
आगे क्या
यूआईटी अधिकारी अब इस योजना के अटकने के कारणों का पता लगाएगा। पता लगाया जाएगा कि उस दौरान क्या एस्टीमेट और क्या एक्शन प्लान। उसके अपडेशन की रिपोर्ट बनेगी।
4 गौरव पथ की कब सुधरेगी स्थिति?
स्थिति : भुवाणा गौरव पथ को लेकर कटारिया ने कहा कि गौरव पथ की हालत देख यह लगता ही नहीं कि गौरव पथ पर चल रहे है। व्यवस्था सुधारने के नियमित रूप से प्रयास नहीं होते।
निर्देश : बैठक में निर्देश दिए कि गौरव पथ को व्यवस्थित किया जाए। पौधे रोपे जाएं और नियमित रखरखाव हो। फुटपाथ को व्यवस्थित किया जाए।
आगे क्या
कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि गांव में अन्य खेल मैदान बन चुके है, उनका भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रयास किया जाएगा कि सरकारी स्कूलों की प्रतियोगिताएं यहां करवाई जाए। इसका कुछ तो उपयोग हो सके।
यूआईटी विभूति पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए अब बुजुर्गों से राय लेगी कि प्रतिमाएं किन विभूतियों की होगी। यह कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाना है। यूआईटी अधिकारियों ने इसे प्राथमिकता से करने की बात कही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.