पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक रामदास अग्रवाल ने कहा कि समाज के लिए कुछ करने का प्रण लेकर अकेले चलने वाला व्यक्ति समाज को दिशा नहीं दे सकता है। व्यक्तियों का संगठित समूह यदि समाज सेवा के कार्य करने की ठान ले तो निसंदेह समाज को एक नई दिशा मिलती है।
वे महासम्मेलन की ओर से शनिवार को वैश्य महासम्मेलन की कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की जुझारू टीम के सहयोग से वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के कुछ जिलों में समाज के लिए बेहतर सेवा कार्य कर रहा है, जिसमें से उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन एक है। वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में वैश्य समाज के 17 विधायकों, प्रतिभावान बच्चों,वयोवृद्ध व महिला उद्यमियों का अभिनंदन समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा।
मरीजों की कुशलक्षेम पूछी
अग्रवाल ने शनिवार को नारायण सेवा संस्थान के पोलियो चिकित्सालय में सर्जिकल शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लंदन के खण्डु भाई प्रजापति, वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यभूषण जैन एवं सुषमा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अग्रवाल ने भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से आए जन्मजात विकलांगों एवं पूर्व पोलियो ग्रसित रोगियों से मिले, उनकी कुशलक्षेम पूछी रोगियों की प्रसन्नता देख आपने कहा आज के दिन मैं बहुत प्रसन्न हूं। मैं रोगियों को इस खुशी के लिए संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन को बधाई देता हूं। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने अग्रवाल एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों का मेवाड़ी मर्यादानुसार मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथजी का दुपट्टा एवं संस्थान स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत की रस्म को निभाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.