पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. मुंबई से उदयपुर आने का श्रीनाथ ट्रैवल्स का ऑन लाइन टिकट फर्जी बताते हुए डबल किराया देने पर ही बस में सीट देने को जिला उपभोक्ता मंच ने बस संचालक की मनमानी करार दिया है। मंच ने यात्रियों को हुई परेशानी के एवज में 5 हजार रुपए जुर्माना भरने के आदेश ट्रैवल एजेंसी को दिए। सेक्टर 13 स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी अनिल जैन व उनके दो साथियों ने श्रीनाथ ट्रैवल्स की बस के 10 अगस्त 2012 के तीन ऑन लाइन टिकट बोरीवली से उदयपुर के लिए 3600 रुपए में खरीदे थे। बस में टिकट चेकर ने ऑन लाइन टिकट फर्जी बताया व उतारने की धमकी दी। 3600 रुपए और देने पर यात्रियों को सीटें दीं। उदयपुर पहुंच कर ट्रैवल एजेंसी के दफ्तर में शिकायत की तो फर्जी बताए टिकट के 3600 रुपए लौटा दिए गए। यात्री अनिल जैन ने दावा दर्ज कराया था। मंच अध्यक्ष शिव सिंह चौहान, सदस्य वाहिद नूर कुरैशी व संगीता नेपालिया ने प्रार्थी व साथियों को हुई मानसिक परेशानी के 3 तथा मुकदमा खर्च के 2 हजार रुपए दिलाने के आदेश दिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.