पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. सूरजपोल- बीएन कॉलेज रोड स्थित कुम्हारों का भट्टा पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए नगर निगम ने 12 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि 4 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि शहर विधायक एवं राज्य के केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी इस ओवरब्रिज को अपनी प्राथमिकता में ले रखा है। हाल ही निगम के इंजीनियर ने टेक्निकल सर्वे का काम किया था।
550 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई प्रस्तावित
ओवरब्रिज का सेंटर प्वाइंट कुम्हारों का भट्टा चौराहा पर रहेगा। इस प्वाइंट पर ओवरब्रिज की ऊंचाई साढ़े पांच मीटर, चौड़ाई 12 मीटर और लंबाई करीब साढ़े 500 मीटर प्रस्तावित की गई है। ओवरब्रिज कॉमर्स कॉलेज फाटक के यहां से शुरू होकर सूरजपोल की तरफ टीएसवी हॉस्टल के मेन फाटक से पहले तक बनेगा। यहां ओवरब्रिज के दोनों तरफ अभी जो सड़क बनी हुई है, वहां सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.