पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. एमबी हॉस्पिटल में गुरुवार को दूसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के काम पर नहीं लौटने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाल चिकित्सालय, जनाना चिकित्सालय में रोगियों को घंटों कतारों लगना पड़ा। वार्डों में रोगियों की संख्या कम भी हो गई और नए रोगी भर्ती नहीं हुए। ऐसे में ज्यादातर रोगियों ने निजी चिकित्सालय की ओर रुख कर लिया।
रेडियोथैरेपी विभाग में ब्रेकी थैरेपी कक्ष बंद रहा। रेजिडेंट यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सुराण ने बताया कि शुक्रवार को उनकी कार्यकारिणी और उन्हें समर्थन देने वाले रेजिडेंट काम पर नहीं लौटेंगे। रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हम काम पर लौटेंगे। डॉ. सुराण ने बताया कि कोटा, अजमेर और जोधपुर के रेजिडेंट्स भी उदयपुर की घटना को लेकर समर्थन देते हुए शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे।
दूसरे को भी गिरफ्तार कर लेंगे
॥एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लेंगे।
नरपतसिंह, थानाधिकारी, हाथीपोल
फोटो- एमबी अस्पताल के आउटडोर में मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में रहना पड़ा।
फोटो : भास्कर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.