पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसलूंबर. इसरवास स्थित राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार शाम को स्टाफ प्रसूता की डिलीवरी कर रहा था, उस समय बिजली निगम कर्मचारियों ने पहुंचकर कनेक्शन काट दिया। रात में दो प्रसूताओं की डिलीवरी स्टाफ को टॉर्च की रोशनी में करानी पड़ी। इसरवास पीएचसी में बुधवार शाम को खेमी बाई पत्नी लालाराम को प्रसव पीड़ा होने पर स्टाफ डिलीवरी करवा रहा था। उस बीच बिजली निगम कर्मचारियों ने पहुंचकर खंभे से अस्पताल को जा रहा बिजली कनेक्शन काट दिया। पीएचसी प्रभारी फूली पाटीदार ने इन्वर्टर की मदद से डिलीवरी करानी चाही, लेकिन वह भी जवाब दे गया। बाद में टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी करवाई। देर रात एक अन्य भावना पत्नी दिनेश भोई की भी इसी तरह डिलीवरी निबटाई गई। अभी वहां डाल निवासी नर्बदा पत्नी सोहन सिंह भी भर्ती है।
छह हजार रुपए बाकीयात
इसरवास पीएचसी के बिजली बिल की बाकीयात है। इसके चलते इस बार निगम ने पैनल्टी लगाकर दोगुणा बिल भेज दिया। बुधवार शाम को बिजली निगम के कर्मचारियों ने पहुंचकर पीएचसी का कनेक्शन की काट दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.