पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Preparation Of Republic Day Program Udaipur Rajasthan

गणतंत्र दिवस समारोह कल, आज निगम के रंगमंच पर होगी सांस्कृतिक संध्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। समारोह स्थल महाराणा भूपाल मैदान पर शुक्रवार को अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ ही सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए गए। शनिवार को सांस्कृतिक संध्या होगी। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि झांकियों के शहर भ्रमण के दौरान चेतक सर्कल पर अणुव्रत समिति एवं उदयपुर सेवा समिति के साझे में स्वागत होगा। कोर्ट चौराहे पर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से तो सूरजपोल पर उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वागत होगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) मो. यासीन पठान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विभागों एवं संस्थानों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां स्टेडियम से गुरु गोविंद सिंह विद्यालय छोर से निकलेगी। यह झांकियां चेतक सर्किल, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, टाउन हॉल, सूरजपोल होती हुई फतह सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पर जाकर विसर्जित होंगी। शनिवार शाम 4.30 बजे नगर निगम सभागार में सांस्कृतिक समारोह होगी। डीईओ माध्यमिक कृष्णा चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में जीने की ललक नामक नृत्य नाटिका, लोक नृत्य व स्केटिंग नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।

26 फीट लंबी शीट पर उतारा राष्ट्र का परिचय
उदयपुर त्न सुंदरवास निवासी दिनेश कुमार जैन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 फीट लंबी शीट पर राष्ट्रभक्ति का परिचय उतारा है। शीट पर कलाकार ने राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय मुद्रा, राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक पर्व, महापुरुषों के चित्र, राष्ट्रीय धर्म, इमारतें, मंदिर, तीर्थ स्थान, भारतीय सभ्यता संस्कृति, वेशभूषा, बोलियां, खान-पान, रीति-रिवाज, देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, वैज्ञानिक आदि को प्रस्तुत किया है।

चित्रकला प्रतियोगिता आज
शनिवार को सुबह 10.30 बजे आर.के मॉल में चित्रकला प्रतियोगिता की जाएगी। संचालक कोमल कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के स्कूलों से करीब 1500 विद्यार्थियों की भाग लेने की सहमति मिली है। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 7 तक के लिए चित्रकला का विषय मेरे सपनों का भारत और कक्षा 8 से 10 के लिए उभरता हुआ भारत रहेगा।

फोटो- भण्डारी दर्शक मण्डप मे 26 जनवरी की तैयारी मे आर एम वी छात्राऐं नृत्य करती हुई तथा आज से पूरी तरह भण्डारी दर्शक मण्डप में जाने पर प्रतिंबध लग जाएगा।