उदयपुर। पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता की जो कुर्सी कुर्क हुई, उस पर नवनियुक्त एमएस चावला ने 8 मई को ही ज्वाइनिंग दी थी। शुक्रवार को वे रोजाना की तरह कार से उतरकर अपनी जगह पहुंचे, कुर्सी नहीं होने पर खड़े होकर कर्मचारियों से बातचीत की।
उसके बाद पास वाली आगंतुक कुर्सी पर जाकर बैठ गए। बताया गया कि चावला इससे पहले जोधपुर, जेडीए में थे, लेकिन वहां एसीई का पद समाप्त होने पर उनका तबादला पीडब्ल्यूडी एसीई पर हुआ था।एक लाख 81 हजार रुपए की बाकीयात पर सेल अमीन ने सीज कुर्सी कर अन्यत्र रखवा दी। यह कुर्सी लोढ़ा कॉम्प्लेक्स स्थित हंसा कंस्ट्रक्शन के दफ्तर में पड़ी थी। इधर, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों में इस कुर्सी की चर्चा बनी रही।