कुंभलगढ़ (राजसमंद)। केलवाड़ा उप सरपंच मनोहर टांक के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन के बाहर दो महिला वार्ड पंचों ने वार्ड पंच प्रवीण उर्फ रिंकू बायती की जूते-थप्पड़ से पिटाई कर दी। एक माह पूर्व प्रवीण बायती सहित दस वार्ड पंचों और सरपंच ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिये जिला परिषद में ज्ञापन दिया था।
शुक्रवार को मतदान के बाद ज्यों ही इस बात का पता चला कि प्रवीण बायती ने एकाएक पाला बदल लिया तो गुस्साई महिला वार्ड पंच पार्वती देवी ने चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद कैलाश बायती ने भी प्रवीण को थप्पड़ मारा। घटना के बाद बायती ने वार्ड पंच पार्वती देवी और वार्ड पंच चाची कैलाश बायती के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।