पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जबरन मांगते थे चंदा, नहीं दिया तो सुना दिया तालिबानी फैसला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। बड़गांव के किशनलाल सुथार को कथित समाज विकास के नाम पर चंदा नहीं देना भारी पड़ रहा है। यह उगाही करने वाले चार लोगों ने नोहरे में उसके परिवार के प्रवेश निषेध के पोस्टर गांव भर में चिपका दिए। आहत परिवार के इस्तगासे और अदालत के निर्देश पर अंबामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
किशनलाल ने रोशनलाल, लक्ष्मी लाल पुत्र किशनलाल सुथार, किशनलाल पुत्र भैरूलाल सुथार और दिनेश पुत्र जमनालाल सुथार के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार आरोपी खुद को समाज के वरिष्ठ बताकर मंदिर बनवाने या सामाजिक कार्यो के लिए समाज के लोगों से जबरन चंदा मांगते हैं।
जमा रकम का 25 प्रतिशत काम में लगाते हैं और बाकी खुद हड़प जाते हैं। ये सभी 10 अप्रैल को किशनलाल के घर आए और नोहरा बनाने के लिए दो लाख रुपए मांगे। इनकार करने पर आरोपियों ने किशन लाल और उनके परिवार को समाज बाहर करने की धमकी दी।
उन्होंने किशनलाल के पिता का सामाजिक कार्यक्रम में प्रवेश वर्जित है लिखकर गांव की दीवार पर पोस्टर लगवा दिए। किशनलाल का कहना है कि पिछले दिनों गांव-समाज में हुई शादी में सभी ग्रामीण शरीक हुए, लेकिन उनके परिवार को नहीं बुलाया गया। घटनाक्रम से परिवार आहत है।