पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभी खुशियों का जश्न शुरू ही हुआ था कि काल का बुलावा आ गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाड़ोल। ओगणा थाना क्षेत्र के नेता का बारा गांव में रविवार देर रात बारात की बस नाले में पलट गई। हादसे में दो जनों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। रविवार रात को शादी के बाद वापसी में बारात की बस रात साढ़े दस बजे नेताजी का बारा गांव के पास जंगल में नाले में पलट गई।
हादसे में नंदेला, नाथद्वारा निवासी बाबूलाल (35) पुत्र हमेरलाल कुम्हार ने एमबी अस्पताल में और मोहम्मद फलासिया निवासी मोडी लाल (55) पुत्र देवा जी कुम्हार ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ओगणा थानाधिकारी ने बताया कि बस में हेड लाइट बंद थी। दूल्हे के रिश्तेदार लालू पुत्र धुला कुम्हार ने बस चालक ओगणा निवासी रमेश चंद्र उर्फ फीडर के खिलाफ अनफिट वाहन लापरवाही से चलाकर दुर्घटना करने का प्रकरण दर्ज कराया है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
इन गंभीर घायलों को किया रेफर
हादसे में एक दूल्हे के पिता पड़ावली निवासी लालू पुत्र परथा कुम्हार, गणोश पुत्र हरिराम, गोदाणा निवासी उंकारलाल पुत्र कुशाल, सुल्तानजी का खेरवाड़ा निवासी लीला पत्नी गणोशलाल, थोबावाड़ा निवासी पन्नालाल पुत्र मांगीलाल, ओगणा निवासी हीरालाल पुत्र माणक लाल, लालू पुत्र भग्गा, बिछीवाड़ा निवासी गजेंद्र पुत्र गोपाल, कोल्यारी निवासी नारायणलाल पुत्र टेका, भंवरलाल पुत्र धूला, रतनलाल पुत्र पेमाजी, रमेश पुत्र भंवरलाल, पड़ावली निवासी रूपा पुत्र नाना, अटाटिया निवासी फूलचंद पुत्र नंदा, गोगुंदा निवासी चेतन पुत्र मांगीलाल को उदयपुर रेफर किया गया।
ढीमड़ी निवासी गीता पुत्री चुन्नीलाल, कनु पुत्र भीमा, मांगीलाल पुत्र भंवरलाल, रमेश पुत्र मोड़ीराम, फतहलाल पुत्र पेमा, कंचन पत्नी भंवरलाल, ख्यालीलाल पुत्र गणोश, हरिराम पुत्र परथा, सुनील पुत्र लालू, मीनाक्षी पुत्री ख्यालीलाल, मोड़ीराम पुत्र माणकचंद, हीरालाल पुत्र लालूराम, देवीलाल, हीरालाल पुत्र खेमा, पुष्पा पुत्री हीरालाल, केसू, सुमन पुत्री मोड़ीराम, ममता पुत्री चंपालाल, मंजु पुत्री भंवरलाल, भंवरलाल पुत्र नाथूलाल, प्रेमीबाई पत्नी बाबूलाल को चोटें आई।