उदयपुर। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के लिए रेलवे प्रशासन उदयपुर-अजमेर एवं आगरा फोर्ट-उदयपुर (वाया अजमेर) स्पेशल ट्रेन चलाएगा। आगरा फोर्ट-उदयपुर वाया अजमेर (एक तरफा) ट्रेन 09636, आगरा फोर्ट-उदयपुर वाया अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 17 मई (शुक्रवार) को आगरा फोर्ट से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होकर रात पौने ग्यारह बजे उदयपुर पहुंचेगी।
यह भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, मावली एवं राणा प्रतापनगर स्टेशन पर ठहरेगी। इसमें एक थर्ड एसी, 12 सेकंड स्लीपर, आठ जनरल सहित 23 डिब्बे होंगे। गाड़ी 09633 उदयपुर-अजमेर 18 मई को उदयपुर से रात 11 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर व नसीराबाद में ठहराव करेगी।