पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक परिवार की तीन लड़कियों की चल रही थी शादी की तैयारी, पुलिस पहुंची तो...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र की काली मगरी में किशोरी की शादी को पुलिस ने एक दिन पहले रुकवा दिया। मेडिकल में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके पिता को बाल विवाह नहीं कराने का शपथ लेकर पाबंद किया।
पुलिस ने बताया कि आखातीज पर तीन लड़कियों की शादी होनी थी।
तीनों का मेडिकल कराया गया। इसमें दो बालिग और एक के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इस पर पिता को पाबंद किया गया। सूत्रों के अनुसार आसरा विकास संस्थान ने महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस को काली मगरी में बाल विवाह होने की सूचना दी थी।
इस परिवार की तीनों लड़कियों की शादी आखातीज पर होने वाली थी। किशोरी की शादी सीसारमा निवासी बाबूलाल पुत्र रामजी गमेती के साथ होने वाली थी। इससे पहले पुलिस पहुंच गई। लड़कियों की जन्मतिथि की जानकारी मांगने पर परिजन टालमटोल करने लगे। पुलिस उन्हें थाने ले आई।
तीनों लड़कियां कभी स्कूल गईं ही नहीं
पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कियां कभी स्कूल नहीं गई थीं। ऐसे में अंकतालिका से जन्मतिथि का मिलान कर पाना संभव नहीं हो सका। इस पर तीनों का मेडिकल कराया गया। आसरा विकास संस्थान के संस्थापक भोजराज सिंह ने बताया कि तीन लड़कियों और एक लड़के की शादी होने की सूचना थी। पुलिस और प्रशासन के मौके पर पहुंचने की सूचना पर लड़का मौके से भाग गया।