उदयपुर। भीलवाड़ा के सांसद और मेवाड़ के नेता डॉ. सीपी जोशी को एक बार फिर रेलमंत्री बनने से मेवाड़ की जनता की उम्मीदें जाग उठी है। इस खबर से क्षेत्र के कांग्रेस और उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है। अब उनके इस पद पर स्थाई बने रहने के लिए दुआएं मांगी जा रही है।
दूसरी बार डॉ. सी.पी.जोशी को रेल मंत्री बनाए जाने से मेवाड़ में चल रहे रेल विकास के पहिए की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। उदयपुर के बाशिंदों का ड्रीम प्रोजेक्ट अहमदाबाद रेललाइन आमान परिवर्तन के कछुआ चाल से चल रहे काम की गति आ सकती है। जानकारों का कहना है कि पूर्व में भी सीपी जोशी ने उदयपुर अहमदाबाद आमान परिवर्तन के लिए सौ करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त उपलब्ध करवाकर काम की गति आगे बढ़ाया था।
उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, मार्बल एसोसिएशन, सोप स्टोन इंडस्ट्री सहित विभिन्न संस्थाओं व समाजों ने उम्मीद जताई है कि जोशी स्पेशल फंड देकर अहमदाबाद रेल लाइन आमान परिवर्तन की गति में जान फूंकेंगे।
पहले क्या किया
भीलवाड़ा में रेल डिब्बा
कारखाने की घोषणा हुई
यह मिला मेवाड़ को
भीलवाड़ा में रेल डिब्बा कारखाने की बजट में घोषणा हुई।
मावली-बड़ी सादड़ी आमान परिवर्तन की घोषणा। अहमदाबाद आमान परिवर्तन के लिए अतिरिक्त राशि।
नई ट्रेनें?
नाथद्वारा से ओखा तक नई रेल संचालन की घोषणा।
अजमेर-जलपाई गुड़ी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार उदयपुर तक किया गया।
चित्तौड़गढ़ से रतलाम इंटरसिटी का उदयपुर तक विस्तार।
अब क्या उम्मीद
..और अब मेवाड़ में रेल परियोजनाओं में गति आने की उम्मीद
अब क्या फायदे
उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन को बजट में बहुत कम राशि मिली है, जिसमें इजाफा हो सकता है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा रतलाम नई रेल लाइन के काम में तेजी आएगी।
नया क्या होगा?
चुनाव में दो प्रमुख क्षेत्रों का लाभ लेने के लिए मेवाड़ व मारवाड़ के बीच आमान परिवर्तन या नई रेल लाइन का प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है।
बजट में जिन ट्रेनों की घोषणा की गई है, वे जल्दी ही पटरी पर आ सकती है।
..वो कहते नहीं हैं, सिर्फ करके दिखाते हैं?
रेलमंत्री डॉ. सीपी जोशी के करीबी कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी व डॉ. जेके छापरवाल ने बताया कि उन्हें पहले भी रेलमंत्री का प्रभार मिला था, लेकिन उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। किसी भी काम के लिए बजट उपलब्ध करवाना बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा सिर्फ करके दिखाया है। इस बार भी उनसे यही उम्मीद है।
रेल योजनाओं की मौजूदा स्थिति
उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन
2008 में स्वीकृत उदयपुर अहमदाबाद रेललाइन आमान परिवर्तन को पिछले तीन बजट में 40 करोड़, 30 करोड़ और 15 करोड़ यानी कुल 85 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जबकि कुल लागत 1000 करोड़ रुपए है। काम पूरा करने के लिए 250 करोड़ और ट्रैक डालने के लिए 700 करोड़ रुपए और चाहिए।
मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन
रेल बजट में मावली से बड़ी सादड़ी तक 80 किमी मीटर गेज लाइन को बड़ी लाइन में बदलने की घोषणा की गई थी, लेकिन राशि की घोषणा नहीं की गई है। राशि के अभाव में रेलवे निर्माण विभाग ने मावली में प्रस्तावित उप मुख्य अभियंता ऑफिस व बड़ी सादड़ी में एसई ऑफिस की स्थापना नहीं की है।
मावली-बड़ीसादड़ी आमान परिवर्तन
रेल बजट में मावली से बड़ी सादड़ी तक 80 किमी मीटर गेज लाइन को बड़ी लाइन में बदलने की घोषणा की गई थी, लेकिन राशि की घोषणा नहीं की गई है। राशि के अभाव में रेलवे निर्माण विभाग ने मावली में प्रस्तावित उप मुख्य अभियंता ऑफिस व बड़ी सादड़ी में एसई ऑफिस की स्थापना नहीं की है।