पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक महीने से कर रहे हैं साक्षात्कार का इंतजार, प्रबंधन बोला कर रहे हैं तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में पांच साल बाद स्थायी खेल अधीक्षकों की नियुक्ति के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार अब तक नहीं हो पाए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को भी एक महीना बीत चुका है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि तैयारी चल रही है और जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि फरवरी में सुविवि में रिक्त पड़े 3 सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल थी।
5 साल से रिक्त हैं पद
सुविवि में खेल अधीक्षकों के तीन पद 2008 से खाली हैं। विवि प्रबंधन ने 2010 में आवेदन मांगे थे, लेकिन पदनाम सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा परिवर्तन के लिए राज्य सरकार की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण नियुक्ति नहीं हो सकी।
राज्य सरकार ने विवि को नवंबर 2012 में उक्त पदों का नाम बदलने की स्वीकृति देते हुए कुल सचिव को पत्र भेजा था। इसके बाद फरवरी में विवि ने भर्ती के लिए आवेदन मांगे। विवि 2009 से अब तक विश्वविद्यालय में खेलों का संचालन चारों कॉलेज में नियुक्त गेस्ट फैकल्टी प्रशिक्षकों द्वारा ही चल रहा है।
जल्द ही होंगे साक्षात्कार
॥सहायक निदेशक के पदों के लिए साक्षात्कार की तैयारी चल रही है। जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।
प्रो. आई.वी त्रिवेदी, कुलपति, सुविवि