उदयपुर। हिरणमगरी थाने में तीतरड़ी निवासी गोपाललाल गमेती ने प्लॉट की खरीद में दलालों द्वारा साढ़े 10 लाख रुपए हड़प लेने का मामला दर्ज कराया है। गोपाल ने उमरड़ा निवासी कालू लाल पुत्र शंकर नाथ, लकड़वास निवासी तेजाराम डांगी, उमरड़ा निवासी नाथू, भीमा, सोहनलाल, हमेरा और गणोश के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि गोपाललाल का डेडकिया (उमरड़ा) निवासी गांगूड़ा पुत्र कमला और नाथीबाई पत्नी स्व. लखा मीणा के प्लॉट का चौदह लाख में सौदा तय हुआ था। यह जमीन दिलाने वाले दलालों को चौदह लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने साढ़े 10 लाख रुपए हड़प लिए और खातेदारों को सिर्फ साढ़े तीन लाख रुपए दिए।
भूखंड नाम नहीं होने पर गोपाललाल ने खातेदारों से पूछा तो उन्होंने पूरे रुपए नहीं मिलना बताया। गोपाल को भूखंड लेने के लिए खातेदारों को साढ़े दस लाख रुपए अलग से देने पड़े।