पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Udaipur News, Murder, Revenge

एक अनोखी परम्परा ने फैलाई गांव में दहशत, तीन घंटे तक मचाया तांडव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ा (उदयपुर)। दो दिन पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में शनिवार को मांडवा क्षेत्र में आदिवासियों के समूह ने आडीसेरी गांव में धावा बोल दिया। मारे गए युवक के परिजनों के समर्थन में सैकड़ों महिला, पुरुष हथियारों के साथ अचानक गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पहाड़ियों पर चढ़कर जान बचाई।
चढ़ोतरा करने वाले मवेशी, अनाज सहित अन्य सामग्री लूटते हुए तोडफ़ोड़ कर गए। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग छूटे। इधर, देर शाम बिकरनी में हुई वार्ता में पांच लाख रुपए में दोनों पक्ष सहमत हुए, एक लाख रुपए चुका भी दिए हैं।
पाली जिले के सुमेरपुर में गुरुवार रात को मांडवा थाना क्षेत्र के रूजीयाखुणा निवासी मिरिया (20) पुत्र चमना कटेरिया की हत्या कर दी गई। बेकरिया थाना क्षेत्र के गुरा (मेरपुर) निवासी वागा पुत्र माना गरासिया व सिबरवड़ी निवासी मीठिया गरासिया पर हत्या का आरोप है। दोनों गांवों पर संभावित हमले की आशंका पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी, लेकिन निशाने पर आ गया तीसरा गांव।
आडीसेरी गांव में शनिवार सुबह बंदूक, तलवारें, लट्ठ, धारिये, दराती, कुल्हाड़ियां आदि लेकर सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंच गए। यहां 50 से अधिक गरासिया जाति के लोगों के घरों में जमकर लूट पाट मचाई। भीड़ ने इन घरों से अनाज, बकरियां, गाय, बैल सहित अन्य सामान लूट लिया।
आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर क्या है मामला