पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्मी में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत पर प्रशासन सकते में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। भीषण गर्मी के दिनों में भी स्वाइन फ्लू से महिला की मौत होने पर एमबी अस्पताल का प्रशासन सकते में आ गया है। विभाग प्रभारी ने बताया कि भीषण गर्मी में इस तरह का यह पहला व आश्चर्यजनक केस है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के कोदीनेरा गांव की निवासी 24 वर्षीय महिला गर्भवती थी।
महिला को 7 मई को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसका गुरुवार को सिजेरियन प्रसव किया गया। प्रसव कराने के कुछ ही घंटे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया था। महिला की स्थिति गत दो दिनों से गंभीर थी, वह वेंटीलेटर पर थी। सोमवार को सुबह 7 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके परिजनों को महिला का शव आइसोलेट करके सौंप दिया गया।
डॉ. वायएन वर्मा ने बताया कि रोगी को हृदय रोग होने की आशंका पर एमबी अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वाइन फ्लू रोग की जांचें करवाई गईं। गुरुवार को जांचों के बाद स्वाइन फ्लू रोग की पुष्टि हुई। इससे कुछ दिनों पूर्व ही स्वाइन फ्लू रोग से एक महिला की मौत पर आपातकालीन इकाई में हंगामा हो गया था। सेक्टर 14 निवासी इस महिला को गत फरवरी से स्वाइन फ्लू रोग था। जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया था।
॥तेज गर्मी में एच1एन1 वायरस का पनपना आम नहीं है। लेकिन ठंडक वाले स्थान पर अधिक रहने से ऐसा हो भी जाए तो कोई आश्चर्य नहीं।
डॉ. डीपी सिंह, अधीक्षक एमबी अस्पताल