राजसमंद/देलवाड़ा। कालबेलिया बस्ती में गुरुवार को आपसी झगड़े के बाद पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी तो पति भी बचाने के लिए कूद गया। दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोपहर दो बजे कालबेलिया बस्ती के रमेश कालबेलिया (30) और तुलसी (25) के बीच में काफी देर तक झगड़ा चला।
तैश में आकर तुलसी ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए रमेश भी कुएं में कूद गया जहां पानी अधिक होने से दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।