पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी पर आज होगा निर्णय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टियों के निर्णय को लेकर गुरुवार को प्रशासन व शिक्षा विभाग से संबंधित कमेटी की बैठक होगी। शहर में दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है, इसे देखते हुए गर्मी की छुट्टियां समय से पूर्व ही घोषित होने की संभावना है।
इधर, जयपुर में भी स्कूलों की छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं। कलेक्टर विकास एस भाले ने बताया कि कमेटी की बैठक गुरुवार को बुलाई जाएगी। इस बैठक के बाद स्कूलों की छुट्टी पर निर्णय किया जाएगा। कई निजी स्कूलों ने गर्मी को देखते हुए पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा कुछ निजी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं।