पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Retired Professors Will Be On Protest For Their Pension Rajasthjan

सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स पेंशन के लिए कल से आंदोलन करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स नवंबर से बकाया पेंशन के लिए 29 जनवरी से आंदोलन करेंगे। इस दौरान विवि परिसर में रैली निकाली जाएगी तथा प्रशासनिक भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पेंशन को नियमित करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा।

इससे पूर्व सोमवार को पेंशन से वंचित प्रोफेसरों ने प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी की तथा कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। सुविवि पेंशनर्स सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. बी.पी. भटनागर ने बताया कि राजकीय आदेश के अनुसार पेंशन का भुगतान नियमित रूप से कराया जाए व नवंबर-दिसंबर 13 तथा जनवरी 14 की पेंशन भुगतान की मांग की गई है।

सचिव जी.के. मेहरा ने बताया कि तीन माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण वृद्ध, विधवा व महिला पेंशनधारियों को परेशानी हो रही है। कुलपति प्रो. त्रिवेदी ने आश्वासन दिया है कि विवि की समन्वय समिति की बैठक 7 फरवरी को जयपुर में होगी। इसमें पेंशन प्रकरण को पुरजोर उठाया जाएगा तथा नियमित पेंशन भुगतान का बजट में राशि का प्रावधान किया जाएगा।

फोटो- एमएलएसयू में कर्मचारियों की हडताल।