पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। उदयपुर. मेवाड़ घराने के युवा लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और ओडिशा के बालांगीर पूर्व रियासत परिवार की निवृत्ति कुमार सिंह देव शादी होने के बाद गुरुवार सुबह चार्टर से उदयपुर आए। लगभग 37 साल बाद सिटी पैलेस के शंभू निवास में नई बहू ने कदम रखे।
सुबह 11.45 बजे डबोक एयरपोर्ट से जैसे ही नव दंपति आए तो बाहर खड़े कांग्रेस के लालसिंह झाला, उनके पुत्र अभिमन्यूसिंह झाला और जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़े, मांदल और पुलिस बैंड के साथ जोरदार स्वागत किया।
लक्ष्यराज और निवृत्ति 1934 की विंटेज कार में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान निवृत्ति कुमारी सिंह मेवाड़ घूंघट में एयरपोर्ट से बाहर आई। गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद सिंह मेवाड़ विजिया राज कुमारी को ब्याह कर लाए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें लक्ष्यराज सिंह संग निवृत्ति जब उदयपुर पहुंचे तो कैसे हुआ उनका स्वागत...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.