पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर। एचआरएच ग्रुप और मेवाड़ परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और ओडिशा के बालांगीर पूर्व रियासत परिवार की निवृत्ति कुमार सिंह देव की शादी की रस्में बुधवार को भुवनेश्वर में पूरी हुईं। नव दंपति गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे उदयपुर पहुंचेगा। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर इनका भव्य स्वागत होगा।
बताया गया कि मौसम अनुकूल रहा तो लक्ष्यराज खुद मिनी कूपर (बीएमडब्ल्यू) ओपन कार ड्राइव कर निवृत्ति कुमारी को पैलेस तक लाएंगे। शाम 4 बजे जनाना महल में वधू के गृह प्रवेश की रस्म होगी। फोटो भुवनेश्वर का है, जब वहां रस्मों के बाद आशीर्वाद समारोह हुआ। बुधवार को विदाई के मौके पर देश भर से कई राजनीतिक हस्तियां और बॉलीवुड के नामचीन सितारे शामिल हुए।
फोटो : भास्कर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.