पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय हिंदुजा ने अपनी शादी में हॉलीवुड की जेनिफर लोपेज के धुन पर किया डांस

संजय हिंदुजा ने अपनी शादी में हॉलीवुड की जेनिफर लोपेज के धुन पर किया डांस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी (मेहतानी) की शादी में हॉलीवुड की फेमस पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज ने परफॉर्म किया। शाही शादी में दुनिया भर से 800 वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए। मेहमानों के लिए उदयपुर के लेक पैलेस, उदय विलास, लीला पैलेस, रेडिसन, शिव निवास पैलेस, फतह प्रकाश पैलेस, ट्रायडेंट होटल बुक किए गए थे।
शाम सवा चार बजे उदय विलास पैलेस के पीछोला किनारे से गणगौर नाव मेें दूल्हा-दुल्हन जग मंदिर पहुंचे। वहीं, खास तौर पर सजी 14 नावों में बराती सवार थे। सभी मेहमान वेडिंग थीम के अनुसार इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में थे। पुरुषों ने ब्लैक एंड व्हाइट कोट के साथ ही सुनहरी रंग का साफा पहना था। वहीं, लेडीज ट्रेडिशनल लिबास में थीं। उदयविलास पैलेस से जग मंदिर पहुंची बरात का वधू पक्ष की ओर से परंपरागत अंदाज में स्वागत किया गया। फोक म्यूजिक और शहनाई की धुनों के बीच दूल्हा-दुल्हन को स्टेज तक ले जाया गया।

ये हुए शामिल: बिजनेस टायकून, हॉलीवुड-बॉलीवुड सहित देश-दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुईं। गुरुवार को फरदीन खान,रवीना टंडन, स्वामी चिन्मयानंद आए। इससे पहले सोहेल खान,सीमा सचदेव, शिल्पा शेट्टी,प्रिटी जिंटा,डिनो माेरिया, संजय कपूर, लव सिन्हा, ऋतु कपूर, श्रद्धा कपूर, सोफी चौधरी, मनीष मल्होत्रा, उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, गौतम अडानी, वेदांता के अनिल अग्रवाल, सुशील बजाज, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल मौजूद थे। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवोनी, सऊदी अरब के शेख रसल और बहरीन के वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज