पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. फिल्म स्टार शाहरुख खान गुरुवार शाम उदयपुर पहुंचे। वे यहां एक एनआरआई परिवार के शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। वहीं सोनू निगम भी इसी शादी में शामिल होने के लिए आए। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से बाहर आते ही शाहरुख को देखने के लिए उनके फैन्स का जमावड़ा लग गया।
इसी शादी में शामिल होने के लिए एक बुधवार को बॉलीवुड के अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट व फिल्म निर्माता-निर्दशक करण जौहर उदयपुर आए थे। इन सभी ने मूलत: लखनऊ के एनआरआई परिवार के शादी समारोह में शिरकत की। यह समारोह एनआरआई गौरव और हिना के विवाह का है। प्रियंका चोपड़ा,ऋतिक रोशन, करण जौहर के साथ ही टेरेंस लुईस, आलिया भट्ट और मनीष पॉल भी इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार इन सितारों के अलावा इस शादी में अन्य कई राजनीति और व्यापार जगत के दिग्गजों के पहुंचने की भी खबर है।
आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में देखें इस शामिल होने आए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान समेत अन्य सितारों की फोटो...
फोटो: भोपाल सिंह राव
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.