पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचित्तौडग़ढ़. राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल सेंती में पढऩे वाले 11 वीं कक्षा के एक छात्र की इसी स्कूल की दसवीं कक्षा के छात्र ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल समय में स्कूल के पिछवाड़े ही हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। आक्रोशित छात्रों सहित लोगों ने स्कूल बंद करा दिया। हत्या के कारण आपसी रंजिश बताया जाता है।
समीपवर्ती ठुकरावा गांव निवासी लगभग 16 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र भगवानलाल गुर्जर उपनगरीय क्षेत्र सेंती के राउमावि में 11वीं कॉमर्स का छात्र है। सुबह साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचने और दो पीरियड पढऩे के बाद अगली क्लास नहीं लगने पर वह अपने सहपाठी रिश्तेदार देवीलाल गुर्जर के साथ स्कूल से बाहर आ गया।
इसी दौरान दसवीं में पढऩे वाले लालजी का खेड़ा निवासी लगभग 18 वर्षीय छात्र देवीलाल लोधा ने बास्केटबाल खेल मैदान के पास सड़क पर ही दोपहर 12.10 बजे गौरीशंकर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमलावर के साथ दसवीं कक्षा का ही एक छात्र और था। सीने पर वार से गौरीशंकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
फोटो- हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस अधिकारियों के समक्ष रोष जाहिर करते हुए ग्रामीण व अन्य लोग।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.