पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मनाई फ्रेशर्स पार्टी, खूब थिरकीं स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी मनाई गई। शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुई पार्टी में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। कॉलेज के लाॅन एरिया में फ्यूजन म्यूजिक पर स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस किया। कोई साड़ी, कोई सलवार कुर्ता तो किसी ने जिंस टीशर्ट में उपस्थिति दर्ज करवाई। गर्ल्स अपने मोबाइल में अपने ग्रुप का फोटो क्लिक करती नजर आई। सभी ने इस यादगार मौके को अपने मोबाइल में कैद किया। उनके प्रोफेसरों ने भी शिरकत की।