पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार माह से निगम में पड़े झूले, पार्कों में बच्चों को इंतजार

चार माह से निगम में पड़े झूले, पार्कों में बच्चों को इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. कॉलोनियों के कई पार्कों में जहां बच्चों को झूलों का इंतजार है वहीं दूसरी ओर निगम परिसर में ही उद्यान शाखा की नर्सरी में चार माह से झूले, फिसल पट्टी व दूसरे खिलौने धूल खा रहे हैं। नगर निगम ने कॉलोनियों में स्थित पार्कों के लिए झूले व अन्य खिलौने तो खरीद लिए, मगर निगम अभी तक यह ही तय नहीं कर पाया है कि इन खिलौनों को कौन कौन से पार्क में लगाया जाना है। भास्कर ने जब इस ओर मेयर चंद्रसिंह कोठारी का ध्यान दिलाया तो उन्होंने तुरंत इन झूलों-खिलौनों को पार्कों में लगाने को लेकर संबंधित अधिकारियों सेे बात करने को कहा।
पार्षद करें मॉनिटरिंग
वार्ड के पार्कों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी यदि पार्षद मिलजुलकर उठाएं तो इनकी हालत सुधर सकती है। इसी के साथ जिम्मेदारी क्षेत्र की जनता की भी बनती है कि वह पार्क में खिलौने लगवाने का प्रस्ताव पार्षद के माध्यम से निगम तक पहुंचाए और लगने के बाद उनकी देखभाल भी करें।
यह है पार्कों की स्थिति
भास्कर टीम ने पिछले दिनों कॉलोनियों में स्थित निगम के पार्कों की हकीकत जानी थी। इनमें से निगम के अधिकांश पार्क उजाड़ दिखे। कुछ जगह झूले, फिसल पट्टी या बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए खिलौने ही टूटे पड़े थे। अंधेरा रहने से रात के समय निगम के कई पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाते हैं।