पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. कोटा के डिस्ट्रिक्ट जज (डीजे) प्रकाशचंद्र पगारिया के हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित घर में चोरी हो गई। चोर 80 तोला सोने के आभूषण, 9 किलो चांदी व 60 हजार रुपए ले गए। शुक्रवार रात 11 बजे परिवार वालों के घर लौटने पर चोरी का पता चला जबकि गत 19 जनवरी से ही घर पर कोई नहीं था।
यही वजह है कि चोरी की वारदात कब हुई इसका पता नहीं चल सका है। परिवार भीलवाड़ा शादी में गया हुआ था और जज कोटा में थे। परिवार वालों के मुताबिक घर का हाल यह था, दरवाजे के ताले टूटे थे, अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया था, सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था, स्टोर की लाइट ऑन थी, पीछे जिस दरवाजे का ताला वे लगाकर गए थे, वो दरवाजा अंदर से बंद था। मेनगेट पर ताला लगा हुआ था। एसपी अजयपाल लांबा सहित अन्य पुलिस अधिकारी जाप्ता लेकर पहुंचे।
यह माल चोरी हुआ : सोने से बना बाजू बंद, कंदौरा, दो हार सेट, मंगलसूत्र, 5 चेन, 5 लेडीज और 4 जेंड्स अंगूठी, 5 जोड़ी कान के टॉप्स, सोने के बिस्किट, 9 किलो चांदी के जेवर, सिक्के, 60 हजार रुपए नकद, कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरी खबर...
फोटो- चोरी के बाद सेशन जज से जानकारी लेते एसपी अजयपाल लांबा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.