पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Threatening Calls Came For Asaram 's Release From Jail

आया धमकी भरा कॉल, बोले- आसाराम को रिहा करो नहीं तो भारत में मचेगी तबाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(धमकी भरे फोन के बाद उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।)
उदयपुर। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार सुबह आए एक धमकी भरे फोन से हड़कंप मच गया। धमकी दी गई कि आसाराम बापू को 15 दिन में रिहा कर दो, नहीं तो एयर इंडिया की एक भी फ्लाइट उड़ने नहीं देंगे। भारत में तबाही मच जाएगी। धमकी भरे फोन के बाद एयरपाेर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, सभी फ्लाइट नियमित चल रही हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी विनय दाहिमा ने डबोक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एएसपी रेवंत दान ने बताया कि एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्राेल ऑफिस के लैंडलाइन फोन पर मोबाइल से फोन आया था।
अज्ञात व्यक्ति ने खुद को रायबरेली से होना बताया था। एटीसी ऑफिस में फोन रिसीव करने वाली असिस्टेंट मैनेजर सरोज मीणा ने धमकी भरे फोन की सूचना विनय दाहिमा को दी। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, वह रायबरेली के लालगंज, रानी खेड़ा से आया था। यह सिम रायबरेली के धर्मेन्द्र कुमार नाम से जारी हुई है। उदयपुर पुलिस यूपी पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विमान सेवाओं पर असर नहीं
धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों के जरिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी फ्लाइट चल रही हैं।
- विनय दाहिमा, विशेषाधिकारी,एयरपोर्ट
आगे की स्लाइड्स में देखें धमकी भरे फोन के बाद बढ़ी एयरपोर्ट की सुरक्षा की तस्वीरें...