पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Water Filled In Fatahsagar Over Cement Pillars

फतहसागर सीमा के लिए जहां मुटाम लगाए, पानी उससे भी पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. फतहसागर की सीमा दर्शाने के लिए लगाए गए मुटाम (सीमेंट के पिलर) को कई जगह पानी पार कर गया। झील प्रेमियों ने फतहसागर सीमांकन को लेकर सवाल उठाए हैं। फतहसागर की सीमा दर्शाने जगह-जगह मुटाम लगाए गए थे। संजय गार्डन के सामने चर्च राेड पर मुटाम पानी के बीच आ गया है। पानी मुटाम से काफी आगे तक भर चुका है। इससे साफ हो रहा है कि सीमांकन के नाम पर मुटाम झील के अंदर ही लगा दिए गए हैं। झील संरक्षण समिति के सहसचिव अनिल मेहता ने बताया कि मुटाम को फुल टैंक लैवल पर लगाकर प्रशासन ने झील का बड़ा हिस्सा पानी से बाहर कर दिया है।
इस कारण झील सीमा में अतिक्रमण करने वालों को भी पूरा मौका मिल गया है। लोग पेटे में भराव डालने लग गए हैं। झील प्रेमी तेज शंकर पालीवाल,हाजी सरदार मोहम्मद व नंद किशोर शर्मा ने बताया कि मुटाम को झील के अधिकतम भराव तल पर लगाया जाना चाहिए था। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि मौजूदा स्थिति की विडियोग्राफी, फोटोग्राफी करवाई जाएगी।

जिससे कि यह पता लग सके कि पानी कहा तक भरता है। अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी तैयार करवाई जाएगी की पानी के हिसाब से झील की वास्तविक सीमा कहा तक है।
फोटो- मस्तान बाबा दरगाह रोड क्षेत्र में लगाया गया मुटाम।