पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमले में जिंक पावर प्लांट के स्टेशन मैनेजर जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावर माइंस. हिंदुस्तान जिंक के पावर प्लांट में स्टेशन मैनेजर को घर से नीचे बुलाकर एक हिस्ट्रीशीटर ने हमला कर दिया। हफ्ता वसूली के लिए पहुंचे हिस्ट्री शीटर के हमले में गंभीर घायल स्टेशन मैनेजर को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात जावर माइंस के राम नगर आवासीय कॉलोनी में कार सवार पांच हमलावर पहुंचे थे। उन्होंने जिंक के पावर प्लांट में संचालित थर्मेक्स इंडिया कंपनी में स्टेशन मैनेजर राधा कृष्ण डिगवाल को घर से नीचे बुलाया और कॉलोनी में रहने के लिए हफ्ता मांगा। मना करने पर उसने तलवार से हमला कर दिया। वारदात में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राजू पुत्र धनपाल को नामजद किया गया है।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। उन्हें एमबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि राजू क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और पिछले एक साल से लापता था। वह मंगलवार को ही क्षेत्र में दिखाई दिया और उसने वारदात की। इससे पहले उसने रामनगर में ही एक एसटीडी बूथ पर भी हमला कर सामान बिखेरा था और धमकी देकर गया था।