पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2015 Cricket World Cup, Australia New Zealand, Cricket, News

2015 के विश्वकप कार्यक्रम की घोषणा, भारत-पाकिस्तान में होगा उद्घाटन मुकाबला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईसीसी ने जहां 2015 के क्रिकेट विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, वहीं बीसीसीआई ने अपनी हरकतों से क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है। स्‍पॉट फिक्सिंग की जांच को ही 'फिक्‍स' कर देने वाले बीसीसीआई की हरकत पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि जांच के लिए बनाया गया पैनल गैरकानूनी था और बीसीसीआई दोबारा पैनल बनाए। बीसीसीआई ने इसी पैनल के निष्‍कर्षों के आधार पर बिना कोई जांच किए गुरुनाथ, राज कुंद्रा आदि को बरी कर दिया था। (पढ़ें, स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर, दाऊद, शकील समेत 39 आरोपी तो शिल्पा-राज और राहुल द्रविड़ को बनाया गवाह)

विश्‍व कप की तैयारियों के बीच बीसीसीआई की इस हरकत से भारतीय क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचने और खिलाडि़यों का मनोबल टूटने का खतरा है। क्रिकेट का विश्‍व कप 14 फरवरी 2015 से शुरू होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी। भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। पिछले वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान को ही हरा कर भारत फाइनल में पहुंचा था (देखें उस मैच की कुछ यादगार तस्‍वीरें)। वर्ल्‍ड कप में भारत को पाकिस्‍तान अब तक नहीं हरा सका है।

2015 विश्वकप में भी कुल 14 टीमें भाग लेंगी। 10 टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा चार एसोशिएट देश इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पहले दिन 14 फरवरी 2015 को न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। 29 मार्च को फाइनल मुकाबला मेलबर्न में होगा। पिछले साल फाइनल मुंबई में खेला गया था। इस मुकाबले में श्रीलंका को हरा कर भारत ने कप जीता था। कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने विजयी छक्‍का लगा कर दूसरी बार विश्‍व कप को भारत की झोली में लाकर रख दिया था (देखें तस्‍वीरें)। भारत पहली बार 1983 में कपिलदेव की कप्‍तानी में विश्‍व कप जीता था।

फिक्सिंग में फंसे दिग्‍गजों को बीसीसीआई की क्‍लीन चिट

फर्जी है बीसीसीआई की क्‍लीन चि‍ट, नहीं बचने वाले अध्‍यक्ष के दामाद

विराट जीत के साथ रिकॉर्डवीर भी बने कोहली, कई मामलों में सचिन को भी छोड़ा पीछे

400 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने आफरीदी, कोहली की कप्‍तानी में सीरीज जीता भारत

17 पारियों में किया कमाल... धवन के आगे बच्चा साबित हुआ कोहली का धमाल

जिक्र नहीं होता तो क्या, इस शख्स के बिना कपिल नहीं जिता पाते वर्ल्ड कप