पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 Year Old Prithvi Shaw Get 36 Lakh Contract By A Cricket Equipment Company

14 साल के क्रिकेटर पृथ्‍वी को मिला 36 लाख का कॉन्‍ट्रैक्‍ट, 546 रन बनाकर हुए थे मशहूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: पृथ्‍वी शॉ
मुंबई: बीते साल मुंबई के प्रत‍िष्‍ठि‍त हैरिस शील्‍ड क्रिकेट टूर्नामेंट में रिकॉर्डतोड़ 546 रन बनाकर लोगों का ध्‍यान खींचने वाले 14 साल के पृथ्वी शॉ ने नई उपलब्‍ध‍ि हासिल की है। क्रिकेट इक्‍व‍िपमेंट बनाने वाली कंपनी एसजी ने उनके साथ 36 लाख रुपए की डील की है। पृथ्‍वी को एसजी की ओर से 6 साल तक स्‍पॉन्‍सरशिप मिलेगी। यह कंपनी सुनील गावसकर, राहुल द्रव‍िड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटरों के साथ पूर्व में करार कर चुकी है। पृथ्‍वी इस कंपनी द्वारा साइन किए गए सबसे यंग क्रिकेटर बन गए हैं।
बता दें कि मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंडुलकर के रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद ही अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी की वजह से पृथ्‍वी चर्चा में आए थे। सचिन तेंडुलकर ने भी हैरिस शील्‍ड प्रतियोगिता में ही विनोद कांबली के साथ 1988 में 664 रनों की साझेदारी की थी।
एसजी के मार्केटिंग डायरेक्‍टर पारस आनंद ने बताया कि पृथ्‍वी उनकी कंपनी द्वारा बनाए गए इक्‍विपमेंट बीते 3-4 सालों से इस्‍तेमाल कर रहे हैं। आनंद के मुताबिक, जब उन्‍हें पता चला कि पृथ्‍वी बेहद साधारण बैकग्राउंड से हैं तो उन्‍होंने यह फैसला लिया। कंपनी इक्विपमेंट्स के अलावा सफर और कोचिंग का खर्च भी उठाएगी। आनंद यह भी मानते हैं कि पृथ्‍वी में टीम इंडिया के लिए खेलने की क्षमता है, इस वजह से उन्‍होंने उनके साथ लंबे वक्‍त का करार किया है। उधर, पृथ्‍वी भी इस फैसले से काफी खुश हैं और मानते हैं कि अब वह सिर्फ अपने गेम पर फोकस कर पाएंगे।
आगे क्लिक कर देखिए, इस नन्हे स्टार क्रिकेटर की तस्वीरें