पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Australian Players In IPL 7 Auction, Mumbai Indians IPL Team News

IPL-7: इन 6 ऑस्ट्रेलियाई धुरंधरों पर रहेगी नीता अंबानी की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का दिन करीब आ रहा है। पिछले साल हुई आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का झुकाव ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरफ रहा था। मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा पिछले साल खरीदे गए पांच खिलाड़ियों में चार ऑस्ट्रेलियाई थे। इस बार मुंबई इंडियंस से फ्री किए गए मिशेल जॉनसन को दोबारा अपने साथ जोड़ना चाहेंगी, साथ ही उनकी निगाह अन्य 6 खिलाड़ियों पर भी रहेंगी। इस साल भी ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर टी-20 गेम में धांसू फॉर्म में हैं। यदि अंबानी का 'कंगारू-प्रेम' यहां भी जारी रहा तो वे चुनिंदा 6 खिलाड़ियों को अपने साथ करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
पिछले साल उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 1 मिलियन डॉलर (5.3 करोड़ रु.) में खरीदा तो था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को भी मुंबई की टीम ने ही खरीदा था। पोंटिंग और मैक्सवेल के अलावा फिलिप ह्यूग्स (1 लाख डॉलर) और नाथन कोल्टर नील (450,000 डॉलर) भी मुंबई की किट में गए थे।
युवराज और सहवाग हैं टॉप बेस प्राइस में
युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग के बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखे गए हैं, वहीं न्यूनतम बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा गया है। नीलामी में 233 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के 46-46, बांग्लादेश के 7, इंग्लैंड के 11, हॉलैंड का 1, न्यूजीलैंड के 18, साउथ अफ्रीका के 28, श्रीलंका के 39, वेस्ट इंडीज के 29 और जिम्बाब्वे के 8 खिलाड़ी शामिल होंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- किन खिलाड़ियों पर रहेगी मुंबई इंडियंस की निगाह