पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • David Warner Pays Tribute To Phillip Hughes With Twin Centuries

वार्नर ने किया दोस्त ह्यूज जैसा कारनामा, बल्ले से दी 'रिकॉर्ड' श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंचुरी लगाने के बाद डेविड वार्नर।
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भी सेंचुरी पूरी की। फर्स्ट इनिंग में भी उन्होंने 145 रन की पारी खेली थी। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने अपने दोस्त फिलिप ह्यूज को खास श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि गत 27 नवंबर को बाउंसर से लगी चोट के कारण जान गंवाने वाले ह्यूज के नाम भी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था।
वार्नर रिकॉर्ड दूसरी सेंचुरी लगाने के बाद मैदान पर लिखे '408' के पास आए और ऊपर देखकर ह्यूज को याद किया।
सचिन-ब्रैडमैन से आगे
टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगाने का कारनामा वार्नर ने करियर में दूसरी बार किया है। यह रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंडुलकर जैसे दिग्गज अपने करियर में कभी नहीं कर सके। ब्रैडमैन ने कुल एक बार दो सेंचुरी लगाई थीं। टेस्ट में सर्वाधिक सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन एक मैच में दो सेंचुरी कभी नहीं लगा पाए।

पांचवें बल्लेबाज

वार्नर ने इसी साल मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में भी दो शतक लगाए थे। एक ही कैलेंडर ईयर में दो बार ट्विन सेंचुरी का कारनामा करने वाले वे वर्ल्ड के महज पांचवें बल्लेबाज हैं।

उनके अलावा यह रिकॉर्ड बनाने वाले धुरंधर ये रहे -

क्लाइड वॉलकॉट (वेस्ट इंडीज)

----> 126 व 110 रन - बनाम ऑस्ट्रेलिया - 11 अप्रैल 1955, पोर्ट ऑफ स्पेन

----> 155 व 110 रन - बनाम ऑस्ट्रेलिया - 11 जून 1955, किंग्सटन

सुनील गावसकर (इंडिया)

----> 111 व 137 रन - बनाम पाकिस्तान - 14 नवंबर 1978, कराची

----> 107 व 182* रन - बनाम वेस्ट इंडीज - 29 दिसंबर 1978, कोलकाता

अरविंदा डिसिल्वा (श्रीलंका)

----> 138* व 103* रन - बनाम पाकिस्तान - 26 अप्रैल 1997

----> 146 व 120 रन - बनाम इंडिया - 9 अगस्त 1997, कोलंबो

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

----> 120 व 143* रन - बनाम साउथ अफ्रीका - 2 जनवरी 2006, सिडनी

----> 103 व 116 रन - बनाम साउथ अफ्रीका - 24 मार्च 2006, डरबन

आगे क्लिक कर पढ़िए, एडिलेड टेस्ट में दो सेंचुरी लगाकर वार्नर ने बनाए कौन-कौन से रिकॉर्ड