स्पोर्ट्स डेस्क. कभी हॉकी स्टिक थामकर इंडियन टीम को कई जीत दिलाने वाले दो बड़े हॉकी खिलाड़ी इन दिनों पंजाब के एक स्टेडियम में नए रोल में दिख रहे हैं। खास बात ये है कि ये स्टेडियम हॉकी का नहीं है, बल्कि क्रिकेट का है। इनमें से खिलाड़ी पूर्व हॉकी स्टार गगन अजीत सिंह है तो दूसरा पूर्व कप्तान राजपाल सिंह है। और ये दोनों फिलहाल मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में स्पेशल पुलिस अधिकारी की ड्यूटी निभा रहे हैं। इन दोनों प्लेयर्स को टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान सिक्युरिटी देखने की जिम्मेदारी मिली है। क्यों कर रहे हैं ये काम....
- ये दोनों खिलाड़ी पंजाब पुलिस का हिस्सा हैं, और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मोहाली स्टेडियम की सुरक्षा का काम इन्हें दिया गया है।
- इन दोनों खिलाड़ियों में से गगन अजीत सिंह मोहाली में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर पोस्टेड हैं।
- जबकि पूर्व कप्तान राजपाल सिंह DSP (ट्रैफिक) के पद पर काम कर रहे हैं।
- गगन अजीत भारतीय टीम की ओर से 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं, गगन के पिता अजीत पाल सिंह भी अपने दौर के बड़े हॉकी खिलाड़ी रहे हैं।
- राजपाल सिंह भारत के लिए 147 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
क्या कहना है ड्यूटी को लेकर
- दोनों हॉकी खिलाड़ियों को पब्लिक और क्रिकेट प्लेयर्स की सुरक्षा देखने के अलावा गेट्स पर चैकिंग इंतजाम देखने का जिम्मा मिला है।
- इस ड्यूटी के बारे में पूछे जाने पर गगन अजीत का कहना है कि वर्दी के लिए काम करना हमेशा सम्मान की बात रही है।
- पुलिस फोर्स में काम करने को गगन सम्मान की बात मानते हैं, उनके मुताबिक यूनिफॉर्म में ड्यूटी करना हमेशा स्पेशल फीलिंग रही है।
- गगन का कहना है कि पहले हमने स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में देश की सेवा की, और अब पुलिस बनकर देश की सेवा कर रहे हैं।
- वहीं राजपाल का मानना है कि केवल यूनिफॉर्म का कलर बदला है, पहले हम नीला रंग पहनते थे, वहीं अब खाकी पहनते हैं।
- राजपाल के मुताबिक पहले वे हॉकी के कप्तान थे और अब पुलिस में हैं, और दोनों का ही काम देश की सेवा करना है।
- राजपाल के मुताबिक दोनों ही जॉब में देश की सेवा करना है, भावना वही है बस जगह बदल गई है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, एक्स हॉकी स्टार्स के फोटोज...