खेल डेस्क. टीम इंडिया ने वनडे में लगातार चौथा मैच गंवा दिया। 5 दिसंबर 2013 से शुरू हुआ हार का सिलसिला अबतक जारी है। जून 2011 के बाद यह पहला मौका है जब धोनी ब्रिगेड ने एकसाथ चार वनडे मैच गंवाए हैं।
इससे पहले 13 जून 2011 से 9 सितंबर 2011 के बीच इंडिया ने चार वनडे गंवाए थे। चौथी पराजय के बाद वह एक वनडे टाई करने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर अगले मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
2011 में मिली हार कुछ इस तरह से थी-
13 जून 2011 - वेस्ट इंडीज ने 103 रन से चटाई धूल।
8 जून 2011 - कैरेबियाई टीम 7 विकेट से जीती
6 सितंबर 2011 - इंग्लैंड ने 7 विकेट से रौंदा
9 सितंबर 2011 - अंग्रेजों के हाथों 3 विकेट से हुई धुलाई।
आगे क्लिक कर जानिए, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दूसरी वनडे हार के खास आंकड़े...