पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ind Vs Nz 3rd ODI Tie Match, Reason Why India Lost

पांच कारण जिनके चलते टीम इंडिया की जीत बन गई टाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑकलैंड. रविंद्र जडेजा (66 नाबाद) और आर अश्विन (65 रन) की जुझारू पारियों के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे टाई करवा लिया। मेजबान के बराबर रन बनाकर मेहमान टीम ने सीरीज हार जरूर टाल ली, लेकिन उसकी खामियां जस की तस बनी हुई हैं।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन का टार्गेट रखा था। जवाब में भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। अबतक बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे रविंद्र जडेजा और बॉलिंग में फिसड्डी रहे आर अश्विन ने पचासा जड़कर टीम को 3-0 की सीरीज हार से बचा लिया।
इंडियन टीम ने ऑकलैंड में पहले दो वनडे मैचों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन पांच बड़ी गलतियों से उन्होंने हाथों में आई बाजी गंवा दी। पिछले साल तक 300 प्लस के स्कोर आसानी से बनाने वाली धोनी ब्रिगेड मिचेल मैकक्लेनाघन और कोरी एंडरसन के आगे फिसड्डी साबित हो गई।
आगे क्लिक कर जानिए, ऑकलैंड में हुए तीसरे वनडे में टीम इंडिया से हुईं क्या-क्या गलतियां...