पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ind Vs Nz 4th ODI Hamilton News Hindi, Dhoni Virat Kohli Reason For India S Series Defeat

कप्तान और कोहली ने मिलकर डुबोई टीम इंडिया नैया, गंवाई वनडे की बादशाहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. सेडॉन पार्क में हुए चौथे वनडे मुकाबले में मंगलवार को मेजबान न्यूजीलैंड ने इंडिया को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह टीम इंडिया की वनडे में लगातार दूसरी सीरीज पराजय है।
इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान गंवा दिया। धोनी ब्रिगेड पिछले साल जनवरी में नंबर 1 बनी थी। एक साल और दो दिन तक कुर्सी संभालने के बाद उसने अपना पद गंवाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पराजय ने उससे वनडे की बादशाहत पहली बार छीनी थी। इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर एक वनडे में जीत ने फिर से धोनी एंड कंपनी को नंबर 1 बनाया, लेकिन टीम इंडिया सीरीज बचाने में नाकाम रही।
इससे पहले साउथ अफ्रीका में भी धोनी ब्रिगेड को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड जैसी कम रैंकिंग वाली टीम के विरुद्ध वे संभल जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका।
करो या मरो मुकाबले में कप्तान धोनी ने दो बड़े प्रयोग किए। उन्होंने ओपनर शिखर धवन को बाहर कर विराट कोहली से ओपनिंग करवाई। धवन की जगह अंबाति रायुडू को मौका मिला। लगातार फ्लॉप हो रहे सुरेश रैना को भी कप्तान ने आराम देते हुए युवा ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को डेब्यू का मौका दिया। धोनी के ऐसे प्रयोग कई बार चमत्कारी साबित हुए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में उनका फंडा नहीं चल पाया।
आगे क्लिक कर जानिए, करो या मरो मुकाबले में मिली बादशाहत छीनने वाली हार के कौन-कौन रहे विलेन...