नई दिल्ली। टीम इंडिया जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दौरे पर ढ़ेर हो गई, एक बार फिर साबित हो गया कि हम सिर्फ घर के ही शेर हैं जो विदेशी पिचों पर ढ़ेर हो जाते हैं। विदेशी दौरों पर भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी समस्या कमजोर ओपनिंग रही है।
जब आपको बड़ा स्कोर देना होता है या फिर आप बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरते हैं, तो आपको एक ठोस शुरुआत की दरकार होती है। जो भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दौरे पर करने में असफल रही है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक तीन वनडे में शिखर धवन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 32 रहा है। दिल्ली का यह सलामी बल्लेबाज 24 के औसत से महज 72 रन ही बना पाया। साउथ अफ्रीका टूर पर रवाना होने से पहले धवन ने दावा किया था कि वे शतक लगाने का सिलसिला जारी रखेंगे, लेकिन वे ऐसा कर नहीं सके।
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की 2 पारियों में 53.62 की स्ट्रॉइक रेट से कुल 37 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका में उनका उच्च स्कोर 19 रन रहा।
वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 4 मैचों में रोहित शर्मा ने 74.60 की स्ट्राइक रेट से कुल 141 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 79 रन रहा जो उन्होंने चौथे एकदिवसीय मैचों में बनाया था।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर पढ़ें दक्षिण अफ्रीका दौरे से जारी है धवन का फ्लॉप शो...