पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • India Vs Sri Lanka, 2nd T20I: In Virat Kohli\'s Absence, Ajinkya Rahane Has A Point To Prove

2nd T20 आज: इन 5 छुपे रुस्तम को रोकने पर ही इंडिया को मिल सकती है जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल डेस्क. भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 आज शाम 7.30 बजे से यहां खेला जाएगा। यह धोनी का होम ग्राउंड है। उन पर नजरें टिकी हैं, क्योंकि पिछले चार टी20 में उन्होंने सिर्फ 27 रन बनाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर चुकी इंडियन टीम पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से हार चुकी है। श्रीलंका के पास सात नए चेहरे हैं। उनमें से पांच से निपटना भारत के लिए बड़ा चैलेंज हैं। इनके सामने स्टार प्लेयर्स से भरी पड़ी धोनी ब्रिगेड पूरी तरह फ्लॉप रही थी। क्या 5 छुपे रुस्तम को रोक पाएगी टीम इंडिया...
- मिलिंडा सिरिवर्दना (ऑलराउंडर)
- दसून शांका (ऑलराउंडर)
- कसून रजिथा (मीडियम फास्ट बॉलर)
- दुशमांथा चमीरा (फास्ट बॉलर)
- निरोशन डिक्वेला (ओपनर)
असल प्रॉब्लम है यहां : एक्साइटेड फैन्स और धोनी का बैट है रूठा
- रांची में सबसे बड़े हीरो माने जाने वाले धोनी को देखने के लिए स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।
- धोनी को भी साबित करना होगा। फिलहाल, उनके बल्ले में उतना एग्रेशन दिखाई नहीं दे रहा है।
- पुणे में केवल दो रन बनाए, वहीं ऑस्ट्रेलिया में 3 टी20 मैचों की सीरीज में उन्होंने 25 रन ही बनाए थे।
- वहां उनका बेस्ट स्कोर 14 रन रहा था। हालांकि, भारत के सबसे सफल कप्तान हैरान करना जानते हैं।
इंडिया के लिए ये हैं पॉजिटिव बातें...
- फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में 17.16 की एवरेज से 6 विकेट लिए थे।
- पुणे में 19 रन देकर कोई विकेट नहीं निकाल सके। लेकिन उन्होंने अपना इकोनॉमी रेट 5 से कम रखा।
- 36 साल के फास्ट बॉलर आशीष नेहरा गजब के फॉर्म में हैं। पुणे में उन्होंने दो विकेट लिए थे।
- अश्विन ने 3 ओवर में 4.33 के सबसे सफल इकोनॉमी रेट से 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
- इंडिया अभी तक रांची में कोई भी मैच नहीं हारी है। हालांकि, यहां ये उसका पहला टी20 है।
- हालांकि, विराट कोहली का टीम में नहीं रहने से इंडियन मिडल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है।
कुछ ऐसा रहा 1st मैच
- पहले मैच में भारत ने बनाए 10/101 रन।
- श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता मैच।
- डेब्यू स्टार रजिथा (3 विकेट) बने मैन ऑफ द मैच।
जीत क्यों है जरूरी
- भारत रांची में मैच गंवाता है तो वह सीरीज गंवा देगा।
- हार के साथ एशिया कप में उतरना मनोबल गिराने वाला होगा।
- पॉजिटिव शुरुआत के लिए उसे टूर्नामेंट में वापसी करनी ही होगी।
यहां सुधार की जरूरत
- बैटिंग ऑर्डर में ओपनिंग से लेकर टेलएंडर्स तक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
- बॉलिंग और फील्डिंग में काफी सुधार की जरूरत है। पहले मैच में कई कैच छोड़े गए।
- आखिरी ओवर्स में बॉलर्स का अधिक रन लुटाना इंडिया को लगातार भारी पड़ रहा है।
आगे की स्लाइड्स में जानें, किन 5 छुपे रुस्तम को क्यों रोकने पर मिल सकती है भारतीय टीम को जीत...
खबरें और भी हैं...